Begusarai News: गढ़हरा में कार्य के दौरान सेफ्टी टैंक में चार लोग हुए बेहोश
बेगुसराय, अगस्त 25 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। गढ़हरा थाना क्षेत्र के बीहट नगर परिषद के गढ़हरा वार्ड 18 स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय गढ़हरा के पास मंगलवार की सुबह आशिकपुर मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। एक व्यक्ति के नवनिर्मित सेफ्टी टैंक के लकड़ी की सेंट्रिंग खोलने के दौरान चार लोग बेहोश हो गए। दो व्यक्ति मो. रिजवी और मो. आकिब को प्राथमिक उपचार के बाद होश आया जबकि दो व्यक्ति की स्थिति ज्यादा खराब होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कारी पासवान के सेफ्टी टैंक निर्माण के दौरान लकड़ी की सेंट्रिंग खोलने के क्रम में मजदूर शंकर कुमार बेहोश हो कर अंदर ही गिर गया। यह सूचना पाकर उसे अंदर निकालने गये कारी पासवान भी बेहोश हो गए। पुनः उक्त दोनों को बाहर निकालने ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.