बेगुसराय, अक्टूबर 16 -- गढ़पुरा में निर्वाचन की तैयारियां Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गढ़पुरा प्रखंड में प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस चुनाव में गढ़पुरा प्रखंड के कुल 986 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को लेकर प्रखंड में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र संख्या 92 तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र संख्या 89 निर्धारित किया गया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश्वर कुमार ने बताया कि स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव के लिए प्रखंड में मतदान केंद्रों की व्यवस्था की गई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में म...