बेगुसराय, सितम्बर 7 -- Begusarai News: गढ़पुरा,एक संवाददाता। गढ़पुरा प्रखंड की नौं पंचायतों में परिसीमन का कार्य प्रारंभ दो सितंबर से ही हो गया है। परिसीमन के बाद पंचायतों का नक्शा बदल जाएगा। इस बात की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश्वर कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 500 की आबादी पर वार्ड, 5000 की आबादी पर पंचायत समिति, 7000 की आबादी पर ग्राम पंचायत तथा 50 हजार की आबादी पर जिला परिषद क्षेत्र का गठन होगा।

निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया उन्होंने ने बताया कि पहले चरण में सभी नौ पंचायतों के राजस्व ग्रामों की जनगणना खंड की चौहद्दी की गुगल लोकेशन मैपिंग का कार्य किया जा रहा है। आयोग एवं विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार 10 सितम्बर तक गुगल लोकेशन मैपिंग का पू...