बेगुसराय, अगस्त 6 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। आयुष्मान आरोग्य मंदिर, कुम्हारसो में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामप्रीत राम की अध्यक्षता में गढ़पुरा प्रखंड अंतर्गत कार्यरत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) एवं एएनएम के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की मुख्य बिंदु बैठक में स्क्रीनिंग कार्य की प्रगति, स्वास्थ्य संस्थानों में भव्या के माध्यम से ओपीडी संचालन, एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत हीमोग्लोबिन जांच, आवश्यक दवा एवं जांच किट की उपलब्धता, एनसीडी (गैर-संचारी रोग) स्क्रीनिंग तथा जननी पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं की अद्यतन प्रविष्टि एवं स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।

स्वास्थ्य कर्मियों के निर्देश प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि टीबी की शीघ्र पहचान एवं स्क्रीनिंग में...