बेगुसराय, जुलाई 22 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। गढ़़पुरा थाना में पदस्थापित पुलिस अधिकारी के तबादले के बाद मंगलवार की देर शाम को थाना परिसर में इंस्पेक्टर राम कुमार सिंह और थानाध्यक्ष राहुल कुमार की अध्यक्षता में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, कर्मियों और चौकीदारों ने एसआई रामा शंकर यादव को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनका का तबादला दरभंगा थाना में किया गया है। समारोह के दौरान इंस्पेक्टर थानाध्यक्ष , पुलिस अधिकारी निरंजन कुमार, किशन कुमार, कैलाश सिंह, सुबोध कुमार सुभाष, डोमी मंडल सहित अन्य पुलिसकर्मियों, चौकीदारों एंव गणमान्य लोगों ने माला और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। विदाई के दौरान थाना परिसर का माहौल भावुक हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...