Begusarai News: गढ़पुरा कृषि कार्यालय का कंप्यूटर सिस्टम छह महीने से खराब
बेगुसराय, अगस्त 25 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड कृषि कार्यालय की लापरवाही और बदहाली का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। कार्यालय का कंप्यूटर सिस्टम पिछले छह महीने से खराब पड़ा है, जिसके कारण किसानों के कई महत्वपूर्ण कार्य लटके हुए हैं। खराब सिस्टम के कारण किसान पंजीकरण, बीज और खाद अनुदान के आवेदन नहीं हो पा रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़ी त्रुटियों का सुधार नहीं हो रहा। फसल क्षति और अन्य योजनाओं का ऑनलाइन आवेदन ठप है।
किसानों की समस्या स्थानीय किसान घुरण महतो , इंद्रदेव महतो आदि ने बताया कि वे पिछले कई महीनों से कृषि कार्यालय आ रहे हैं, लेकिन हर बार सिस्टम खराब है, कह कर लौटा दिया जाता है। वहीं,इस संबंध में प्रखंड कृषि अधिकारी ओम प्रकाश यादव ने बताया कि कंप्यूटर सिस्टम और प्रिंटर पिछले छह महीने से खराब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.