Begusarai News: गंगा स्नान के दौरान वीडियो बनाने में डूब रहीं दो महिलाओं की नाविकों ने बचाई जान
बेगुसराय, अगस्त 29 -- Begusarai News: बलिया, एक संवाददाता। लखमिनिया-मसूदनपुर पथ स्थित चेचियाही ढाब में शनिवार को गंगा स्नान के दौरान मोबाइल से वीडियो बना रहीं दो महिलाएं गहरे पानी में चली गईं। हालांकि, राहगीरों एवं नाविकों के सहयोग से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।
घटनाक्रम जानकारी के अनुसार, तीन महिलाएं गंगा स्नान करने अपने परिवार के साथ ई-रिक्शा से चेचियाही ढाब पहुंची थीं। स्नान के दौरान दो महिलाएं सड़क किनारे खड़े होकर मोबाइल से वीडियो बना रही थीं। इसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने से दोनों गंगा की तेज धारा में चली गईं। महिलाओं को डूबते देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सड़क से गुजर रहे राहगीरों एवं भाजपा नेता कुमार गौरव सिंह ने पानी में कूदकर महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.