बेगुसराय, सितम्बर 8 -- Begusarai News: बीहट। गंगा तथा बाया नदी तटीय क्षेत्र के लोगों के लिए मंगलवार को राहत की खबर सामने आयी है। गंगा तथा बाया नदी का जलस्तर घटना शुरू हो गया है। हाथीदह में गंगा उच्चतम बाढ़ स्तर को छूने के बाद से घटनी शुरू हो गई है। विगत 24 घंटे में हाथीदह में गंगा के जलस्तर में 11 सेमी तथा बछवाड़ा में बाया नदी के जलस्तर में 13 सेमी की कमी दर्ज की गई है। केन्द्रीय जल आयोग तथा कोशी उपमंडल बेगूसराय के उपमंडलीय अभियंता के द्वारा जलस्तर से संबंधित रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार की सुबह छह बजे हाथीदह में गंगा का जलस्तर 43.41 मीटर तथा बछवाड़ा में बाया नदी का जलस्तर 43.34 मीटर दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- गंगा का जलस्तर स्थिर, बाया नदी में 11 सेमी की वृद्धि गंगा के जलस्तर में वृद्धि से बरौनी के मल्हीपुर दक्षिण पंचायत पूर्णप्रूपेण बाढ़ क...