Begusarai News: खोदावंदपु में मारपीट, चार लोग जख्मी
बेगुसराय, जुलाई 28 -- Begusarai News: खोदावंदपुर। आपसी विवाद में सोमवार की संध्या खोदावंदपुर पंचायत के गोरबधा टोला स्थित वार्ड 10 में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया। मारपीट की घटना में जख्मी गोरबधा टोला के चरित्र यादव के पुत्र सुशील कुमार यादव ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने अपने पड़ोसी रामसागर यादव की पत्नी अनीता देवी एवं पुत्री खुशबू कुमारी पर लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.