Begusarai News: खोदावंदपुर में अब तक निर्धारित लक्ष्य की 80 प्रतिशत हुईं धान रोपनी
बेगुसराय, अगस्त 4 -- Begusarai News: खोदावंदपुर ,निज संवाददाता। खोदावंदपुर प्रखंड में इस वर्ष धान की खेती के निर्धारित लक्ष्य के 80 प्रतिशत भूभाग में धान रोपनी का कार्य सम्पन्न हुआ है जबकि शेष बचे 20 प्रतिशत भूभाग में धान की रोपनी का कार्य बाकी है। जानकारी देते हुए प्रखंड कृषि अधिकारी रश्मि कुमारी ने बताया कि वर्षा की कमी के कारण धान रोपनी का कार्य प्रभावित हो रहा है लेकिन अनुकूल वर्षा होते ही धान रोपनी का निर्धारित लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
धान की खेती का लक्ष्य जानकारी के अनुसार खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के कुल 1250 .30 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि में धान की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें मेघौल पंचायत में 222.30 हेक्टेयर, खोदावंदपुर पंचायत में 112.50 हेक्टेयर, फफौत पंचायत में 185.15 हेक्टेयर, बरियारपुर पश्चिमी पंचायत में 142...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.