Begusarai News: खोदावंदपुर: स्वास्थ्य उपकेंद्रों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं
बेगुसराय, अगस्त 13 -- Begusarai News: खोदावंदपुर,निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में केवल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं आम लोगों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था है। यहां समरसेबल रहने से रोगियों, उनके परिजनों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा आम लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पेयजल मिल रहा है। परन्तु, प्रखंड क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य उप केंद्रों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण रोगियों एवं उनके परिजनों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। बताते चलें कि खोदावंदपुर प्रखंड में कुल 16 स्वास्थ्य उपकेंद्र संचालित हैं। इनमें से 13 स्वास्थ्य उपकेंद्र किराए के कमरों में चलाए जा रहे हैं। इन स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों एवं रोगियों और आम लोगों के लिए स्वच्छ पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। जानकारी के अनुसार नारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.