बेगुसराय, सितम्बर 16 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। डीएम रिची पांडेय ने मंगलवार को बेगूसराय स्थित खेल भवन-सह-व्यायामशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में उपलब्ध खेल एवं व्यायाम संबंधी सुविधाओं, उपकरणों, साफ-सफाई, रखरखाव तथा खिलाड़ियों एवं युवाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद डीएम की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक भी की गई। इसमें जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, खेल भवन एवं व्यायामशाला की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को खिलाड़ियों एवं अभ्यासरत युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: गड्ढायु...