Begusarai News: खुदरा उर्वरक विक्रेताओं ने थोक कारोबारियों के खिलाफ खोला मोर्चा
बेगुसराय, सितम्बर 25 -- Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। खुदरा उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक विक्रेता संघ ने थोक विक्रेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ की बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार द्वारा निर्धारित दर पर एफओआर प्रणाली के तहत खुदरा विक्रेताओं को उर्वरक उपलब्ध कराया जाए। ऐसा नहीं होने पर विक्रेताओं ने उर्वरक का उठाव नहीं करने की चेतावनी दी है। महेश पोद्दार की अध्यक्षता में हुई बैठक में खुदरा उर्वरक विक्रेताओं ने कहा कि उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध नहीं कराया जाता है। इसके बावजूद उनसे किसानों को सरकारी दर पर खाद उपलब्ध कराने की अपेक्षा की जाती है। विक्रेताओं ने कहा कि निर्धारित दर पर खाद नहीं बेचने पर उन्हें अधिकारियों और किसानों के विरोध का सामना करना पड़ता है, जबकि उन्हें खुद थोक स्तर पर अधिक कीमत पर उर्वरक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.