बेगुसराय, नवम्बर 7 -- Begusarai News: साहेबपुरकमाल,निज संवाददाता। भाकपा अंचल परिषद की ओर से शनिवार को क्रांति दिवस के अवसर पर सनहा पश्चिम में विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन जमींदार महतो ने किया। अध्यक्षता अंचल सचिव पूर्व प्रमुख मनोज कुमार ने की। वक्ताओं ने कहा कि रूसी क्रांति ने दुनिया भर में मजदूरों और किसानों के अधिकारों, सामाजिक समानता व शोषणमुक्त समाज की स्थापना के विचार को नयी दिशा दी। अंचल सचिव ने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के कथित बयान का उल्लेख करते हुए मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड से जुड़े मुद्दों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि मतदाताओं व आम नागरिकों की पहचान से जुड़े मामलों में किसी भी बदलाव का व्यापक प्रभाव पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: माकपा ने मनाई अक्तूबर क्रांति की 109वीं वर्षगांठ प...