Begusarai News: कोरैय का काली मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र
बेगुसराय, अक्टूबर 27 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। गढ़पुरा प्रखंड मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर दूर कोरैय गांव स्थित मां काली का मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र है। दीपावली के अवसर पर यहां भव्य काली पूजा और मेले का आयोजन किया जाता है। इस दौरान दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक और पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन होता है। इस वर्ष भी पूजा और मेले को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। स्थानीय मान्यता है कि मां काली के दरबार में सच्चे मन से आराधना करने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यही वजह है कि काली पूजा के अवसर पर यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.