बेगुसराय, अगस्त 19 -- Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। केशरवानी वैश्य महासभा की आमसभा की गई, जिसमें अगले सत्र के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद केशरी एवं प्रेमकिशन मन्नू के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से पूरी की गई। चुनाव में दिलीप केशरी को अध्यक्ष, रामदयाल केशरी एवं अभिमन्यु केशरी को उपाध्यक्ष, गुड्डू केशरी को महासचिव, अनुराग केशरी को सह सचिव, जयप्रकाश केशरी को कोषाध्यक्ष, सुनील केशरी को संगठन मंत्री तथा अमरनाथ केशरी को अंकेक्षक चुना गया। वहीं, कार्यसमिति सदस्य के रूप में सीताराम केशरी, विकास केशरी, ओमप्रकाश केशरी, समीर श्रवण, कुंदन केशरी, ओमप्रकाश केशरी एवं सचिन केशरी सहित अन्य सदस्यों का चयन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने महासभा को और मजबूत बनाने, समाज के हित में सक्रियता से कार...