Begusarai News: कृष्णाष्टमी मेले में नाच देख रहा ईनामी बदमाश गिरफ्तार
बेगुसराय, सितम्बर 5 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे तीन हजार रुपये के इनामी वांछित को समसा से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान समसा निवासी सरोज साह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि उस पर विभाग की ओर से तीन हजार रुपये का इनाम घोषित था। सरोज साह शुक्रवार की रात समसा में आयोजित कृष्णाष्टमी मेले में पहचान छिपाकर नाच देख रहा था। मेले में तैनात पुलिस टीम को उसकी मौजूदगी की जानकारी मिली तो उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 20 मई को सरोज साह, रणवीर महतो सहित करीब दस अन्य लोगों के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से आद्रा भवन के समीप बसबिट्टी में हथियार के साथ बैठा था। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.