बेगुसराय, अक्टूबर 8 -- Begusarai News: सिमरिया धाम। मल्हीपुर मौजा के 261 खाता में आने वाले 890 व 891 खेसरा की जमीन को बिहार सरकार के द्वारा 700 एकड़ जमीन की जमाबंदी रद्द करने के बाद अब कृषि इनपुट अनुदान 2026-27 में मल्हीपुर दक्षिण पंचायत में 1011 किसानों के द्वारा अनुदान के लिए किए गए आवेदन में सिर्फ दो किसानों का आवेदन ही स्वीकृत किया गया है। इनमें 452 किसानों के आवेदन को अस्वीकृत कर दिया गया तथा 557 किसानों के आवेदन लंबित पड़े हुए हैं। वहीं, मल्हीपुर उत्तर पंचायत में कुल 235 किसानों के द्वारा आवेदन किया गया था। इसमें एक भी किसान के आवेदन को स्वीकृत नहीं किया गया है। इसमें 101 आवेदन अस्वीकृत तथा 135 आवेदन लंबित हैं। विदित हो कि उक्त जमीन पर निफ्ट कॉलेज व दिनकर विश्वविद्यालय खोलने के लिए बिहार सरकार के द्वारा स्वीकृति दी जा चुकी है जिसका वि...