बेगुसराय, जुलाई 20 -- Begusarai News: बछवाड़ा। प्रखंड अंतर्गत बछवाड़ा पंचायत के कृषि सलाहकार 45 वर्षीय सुरेंद्र ठाकुर के सोमवार की सुबह असामयिक निधन से किसान सलाहकारों व प्रखंड कृषि कार्यालय के कर्मियों समेत इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। कृषि सलाहकार सुरेश राय ने बताया कि सुरेंद्र ठाकुर कई महीनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर प्रखंड कृषि कार्यालय में एटीएम अरविंद कुमार सिंह, बीटीएम स्वाति कुमारी, कृषि सलाहकार सुरेश राय, सुरेंद्र रजक, पंकज दास, सुनील कुमार आदि ने दो मिनट मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...