Begusarai News: किसान अब आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे: रोहित
बेगुसराय, अगस्त 2 -- Begusarai News: सिमरिया धाम, एक संवाददाता। संयुक्त किसान संघर्ष समिति सदस्यों की बैठक रविवार को बीहट नगर परिषद के चकिया में आयोजित की गई। बैठक में तय हुआ कि आगामी नौ अगस्त को जमीन से जुड़े सभी गांवों के किसानों के साथ बैठक कर रणनीति बना आंदोलन को तेज किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष रोहित कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन के तानाशाही रवैये से परेशान होकर किसान अब आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि किसान परिवार को बिना जानकारी दिए उनकी जमीन की घेराबंदी, पावर ग्रिड निर्माण, मनरेगा से खेल मैदान निर्माण, पौधरोपण, निफ्ट कॉलेज निर्माण समेत अन्य कार्य किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: फसल बर्बादी से किसानों में आक्रोश जबकि, किसानों की उक्त जमीन को लेकर जिले के जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन को अवगत करवाया जा चुका है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.