Begusarai News: किसानों ने पीएम के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा
बेगुसराय, अक्टूबर 30 -- Begusarai News: गढ़पुरा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी किए जाने के अवसर पर शुक्रवार को गढ़पुरा प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और किस्त जारी होने की प्रक्रिया से अवगत हुए। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। मौके पर बीएओ ओम प्रकाश यादव, संजीव ठाकुर, परमानंद परमहंस, नरेंद्र प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना तथा योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता के प्रति जागरूक करना था। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: जिले के 5.96 लाख कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.