Begusarai News: किसानों को प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
बेगुसराय, अक्टूबर 31 -- Begusarai News: मटिहानी। प्रखंड क्षेत्र के रामदीरी चार पंचायत स्थित रचियाही गांव में आत्मा, बेगूसराय की ओर से कृषि जन कल्याण चौपाल सह खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला उद्यान पदाधिकारी ने किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करते हुए उद्यान विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक खुशबू कुमारी ने मशरूम की खेती, मिट्टी जांच, बिहार कृषि एप के उपयोग और प्राकृतिक खेती के संबंध में विस्तार से बताया। कृषि समन्वयक ललन पंडित एवं किसान सलाहकार विनोद राय ने किसानों को कृषि से संबंधित विभिन्न तकनीकी जानकारियां दीं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.