बेगुसराय, अक्टूबर 28 -- Begusarai News: बीहट। बरौनी प्रखंड कृषि भवन में बुधवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) बेगूसराय के बैनर तले प्रखंड स्तरीय वासंतिक (रबी) अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदषाटन अनुमंडल कृषि अधिकारी अरविंद कुमार सिंह, आत्मा के उप परियोजना निदेशक अजीत कुमार, बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार तथा प्रखंड कृषि अधिकारी आयुष सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मंच संचालन प्रखंड तकनीकि प्रबंधक कुंदन कुमार ने किया। अनुमंडल कृषि अधिकारी तथा प्रखंड कृषि अधिकारी ने किसानों को रबी मौसम से संबंधित खेती, बीज, उर्वरक आदि की जानकारी देते हुए किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की अपील की ताकि अच्छी पैदावार हो सके। यह भी पढ़ें- Begusarai News: रबी महाअभियान में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक की दी गई जानकारी आत्म...