बेगुसराय, सितम्बर 28 -- Begusarai News: भगवानपुर, निज संवाददाता। जिले में किराए के भवन में संचालित 73 आंगनबाड़ी केंद्रों को अब सरकारी विद्यालयों में स्थानांतरित किया जाएगा। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बेगूसराय ने आदेश जारी किया है।

आदेश का विवरण जिला प्रोग्राम अधिकारी (आईसीडीएस) बेगूसराय के पत्र के आलोक में यह निर्णय लिया गया है। डीपीओ आईसीडीएस ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर बताया था कि किराए के भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को विद्यालय में शिफ्ट करने के लिए भगवानपुर परियोजना से 60 और मंसूरचक परियोजना से 13 केंद्रों की सूची प्राप्त हुई है। उन्होंने संलग्न सूची के अनुसार इन केंद्रों को विद्यालय में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था।

निर्देश और प्रक्रिया इस पत्र के आलोक में जिला कार्यक्रम अधिकारी, प्रारंभिक शिक्...