Begusarai News: कावर क्षेत्र के 63 बीघे में की जा रही मखाना की खेती
बेगुसराय, अगस्त 5 -- Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। कावर क्षेत्र में दूसरे वर्ष मखाने की खेती शुरू की गई है। स्थानीय किसान दीपक भारती ने बताया कि कटिहार, पूर्णिया एवं अररिया जिले के अनुभवी किसानों के साथ मंझौल के स्थानीय किसानों ने मखाना की खेती शुरू की है। इस वर्ष बंगरदाहा बहियार में कुल 63 बीघे में मखाना की खेती की गई है।
किसानों की स्थिति बेगूसराय के किसानों को मखाना की खेती का तकनीकी अनुभव नहीं है जिसके कारण पूर्णिया, कटिहार एवं अररिया जिले के किसानों के साथ मंझौल के आधे दर्जन किसानों ने कावर क्षेत्र में मखाना की खेती शुरू की है। फसल अभी तक अच्छी है। उन्होंने बताया कि बेगूसराय के कृषि विभाग के द्वारा उन्हें किसी प्रकार का कोई अनुदान या सहयोग प्राप्त नहीं हुआ है। जिले में मखाना अनुसंधान केंद्र नहीं है।
अनुसंधान केंद्र की भूमिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.