Begusarai News: काली पूजा से पहले मंदिर में चार दिवसीय मेले की तैयारी तेज
बेगुसराय, सितम्बर 16 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। गढ़पुरा में श्री श्री 108 जय मां दक्षिणेश्वरी काली पूजा को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। परंपरा के अनुसार गांव में चंदा एकत्रित करने से पहले समिति के सदस्य और सहयोगी ग्रामीण मंदिर पर पूजा-अर्चना करते हैं। इसी परंपरा के तहत बुधवार को सभी लोगों ने काली माता मंदिर में विधि-विधान से पूजा की। कमेटी के अध्यक्ष प्रणव कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष महंगाई बढ़ने से पूजा के खर्च का आंकड़ा भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण भी सहयोग करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मौके पर कमेटी के उपाध्यक्ष विपिन कुमार, कोषाध्यक्ष अभिनंदन कुमार, सचिव राजेश कुमार, सचिव जितेंद्र कुमार, पूर्व मुखिया दिलीप यादव, पूर्व सरपंच देवानंद यादव समेत बड़ी संख्या में सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.