Begusarai News: कार का शीशा तोड़ दिनदहाड़े लैपटॉप व अन्य सामान चुराया
बेगुसराय, जुलाई 5 -- Begusarai News: बीहट, निज संवाददाता। बरौनी जीरोमाइल में एक होटल के सामने खड़ी कार का रविवार को दिनदहाड़े शीशा तोड़कर लैपटॉप, सोने की अगूंठी समेत अन्य कई सामान उचक्के ले भागे। चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए भीड़भाड़ वाली जगह पर स्थित उक्त होटल के सामने इस घटना को अंजाम दिया। इस बारे में जानकारी देते हुए जीरोमाइल ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पटना के प्रदीप कुमार मधेपुरा से शादी समारोह में शामिल होने के बाद परिवार के साथ रविवार दोपहर पटना लौटने के क्रम में जीरोमाइल में एक होटल के आगे गाड़ी खड़ी कर खाना खाने गये। खाना खाकर वापस आने पर कार का शीशा टूटा हुआ पाया और कार में रखे लैपटॉप समेत अन्य कई सामान गायब मिले। घटना की जानकारी मिलते ही जीरोमाइल सहायक थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.