बेगुसराय, नवम्बर 22 -- संगठन मजबूती के लिए प्रशिक्षण शिविर Begusarai News: तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। संगठनात्मक मजबूती और जमीनी स्तर पर पार्टी को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कांग्रेस द्वारा शनिवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंडल अध्यक्षों का एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार, प्रशिक्षक प्रो. रंजीत कुमार मिश्र, जिलाध्यक्ष शिवप्रकाश गरीबदास, प्रदेश उपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन, नीरज गौतम और पूर्व विधायक चंदन यादव ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठन ही कांग्रेस की असली ताकत हैं। मंडल अध्यक्षों की जिम्मेदारी है कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और उसे दूर करने के लिए प्रया...