बेगुसराय, अगस्त 1 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। सावन मास की शुरुआत के साथ ही गढ़पुरा समेत आसपास के इलाके में शिवभक्ति का रंग पूरी तरह चढ़ गया है। शिवालय हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष गूंजने लगे हैं। बाबा हरिगिरिधाम मंदिर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष गूंज रहे हैं।

कांवर यात्रा की तैयारियाँ वहीं, इसका असर स्थानीय बाजारों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। कांवर यात्रा की तैयारियों में जुटे श्रद्धालु बड़ी संख्या में बोल बम के विशेष परिधानों की खरीदारी कर रहे हैं। इससे प्रखंड के कपड़ा बाजारों में रौनक लौट आई है और कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। सावन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाटों से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल कांवर यात्रा करते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। इस धार्मिक यात्रा में श्रद्धालु पारंपरिक रूप स...