Begusarai News: कसहा-बरियाही में दो दिनों से जलापूर्ति ठप
बेगुसराय, अक्टूबर 16 -- Begusarai News: सिमरिया धाम। सिमरिया-दो पंचायत के कसहा, बरियाही, चानन व बिंदटोली गांव में पिछले दो दिनों से नल-जल योजना से जलापूर्ति ठप है। इस संबंध में बताया गया कि चानन-बिंदटोली व बरियाही गांव में पाइप लाइन में लीकेज रहने की वजह से पानी नहीं चलाया जा रहा है। पाइप लाइन की मरम्मत करने वाले कारीगर के छुट्टी पर चले जाने की वजह से पाइप लाइन की मरम्मत नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पाइप लाइन जमीन से काफी ऊपर से गुजरने की वजह से हर दो-चार दिन में जगह-जगह पाइप लीकेज होते रहता है। इस वजह से आए दिन उक्त योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को नहीं मिल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.