बेगुसराय, अक्टूबर 31 -- Begusarai News: लाखो, निज प्रतिनिधि। सिमरिया कल्पवास मेला में श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जांच अभियान चलाया गया। खाद्य संरक्षा अधिकारी डॉ. संजय चौधरी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने मेला क्षेत्र में संचालित विभिन्न खानपान की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, रखरखाव और साफ-सफाई की स्थिति की गहन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता से जुड़े निर्धारित मानकों का पालन करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को खाद्य सामग्री तैयार करने और परोसने के दौरान टोपी एवं ग्लव्स का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करने को कहा। साथ ही दुकानों में साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों को ...