Begusarai News: कलश स्थापन के साथ हुई माँ शैलपुत्री की आराधना, माहौल भक्तिमय
बेगुसराय, अक्टूबर 11 -- Begusarai News: बेगूसराय में नवरात्र का शुभारंभबेगूसराय/लाखो, हिन्दुस्तान टीम। शहर में रविवार को कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि के महापर्व का शुभारंभ हुआ। नवरात्रि के पहले दिन से ही शहर के विभिन्न पूजा स्थलों और मंदिरों में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। विष्णुपुर से लेकर बीएनपी-8 तक पूरा इलाका मां दुर्गा की आराधना में लीन नजर आया। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ कलश स्थापना कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। घरों और मंदिरों में दुर्गा सप्तशती के पाठ तथा वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूजा समितियों की ओर से भी नवरात्रि को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नगर दुर्गा पूजा महासमिति के महासचिव आलोक कुमार मुन्ना ने बताया कि इस वर्ष माता का आगमन हाथी पर हुआ है और विदाई भी हाथी पर ही होगी। नवरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.