Begusarai News: करीब 39 वर्ष पुराने भूमि विवाद में कोर्ट का आया फैसला
बेगुसराय, सितम्बर 30 -- Begusarai News: मंझौल। मुंसिफ न्यायालय, मंझौल की न्यायिक पदाधिकारी अपराजिता आनंद ने टाइटल सूट संख्या 212/87 में पबड़ा निवासी मो.सिराज के पौत्र के पक्ष में फैसला सुनाया है। मामला करीब 39 वर्ष पुराने 13 कट्ठा 16 धूर भूमि विवाद से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 1987 से उक्त भूमि को लेकर पबड़ा निवासी मों सिराज एवं सत्यनारायण प्रसाद सिंह बीच टाइटल सूट मुकदमा चल रहा था। प्रतिवादी मो.सिराज एवं उनके पुत्र की भी मृत्यु हो चुकी है। उनके तीसरे पीढ़ी पौत्र मो अमीन के समय में टाइटल सूट मुकदमे का फैसला आया है। मामले में प्रतिवादी की ओर से वरीय अधिवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने न्यायालय में पक्ष रखा। न्यायालय के फैसले के बाद लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद का निपटारा हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.