Begusarai News: करवा चौथ पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत
बेगुसराय, अक्टूबर 29 -- Begusarai News: लाखो। पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने गुरुवार को करवा चौथ का व्रत रखा। महिलाओं ने दिनभर निर्जला उपवास कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहा। कई महिलाओं ने सोलह शृंगार कर करवा चौथ की परंपरा निभाई। शाम को महिलाओं ने करवा चौथ की कथा सुनी और चांद निकलने का इंतजार किया। चंद्रमा को अर्घ्य देने और पति का दर्शन करने के बाद महिलाएं व्रत खोलेंगी। पर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक रही। महिलाओं ने पूजा सामग्री और शृंगार के सामानों की खरीदारी की। यह भी पढ़ें- Agra News: सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखा, चंद्रमा की अर्क देकर की पूजा अर्चना यह भी पढ़ें- Hapur News: पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा व्रत यह भी पढ़ें- Hapur News: सुहागिनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.