Begusarai News: करंट लगने से महिला की मौत
बेगुसराय, अक्टूबर 21 -- Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के घाघड़ा गांव में मंगलवार की अहले सुबह करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान घाघड़ा गांव के वार्ड संख्या 10 निवासी सिकंदर तांती की 26 वर्षीय पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। दुर्गा पूजा के उल्लासपूर्ण माहौल के बीच हुई इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रियंका कुमारी मंगलवार की सुबह अपने परिवार के साथ गांव स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना करने गई थीं। पूजा के बाद घर लौटने पर वह पानी लेने चापाकल की ओर गईं। इस दौरान बिजली के पोल से टूटकर गिरे 440 वोल्ट के बिजली तार पर अंधेरे के कारण उनका पैर पड़ गया। करंट की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.