बेगुसराय, सितम्बर 12 -- Begusarai News: मटिहानी, एक संवाददाता। प्रखंड की रामदीरी पंचायत-2 के महाजी टोला में शनिवार को घर के अंदर बक्सा हटाने के दौरान बिजली करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, महाजी रामदीरी गांव निवासी सुनील कुमार अपने घर में दीवार से सटाकर रखे भारी बक्से को हटा रहे थे। इस दौरान परिवार के चार सदस्य और पड़ोसी रामजी ठाकुर भी बक्सा हटाने में मदद कर रहे थे। बक्सा ठीक उस दीवार से सटा हुआ था, जिसके ऊपर बिजली का बोर्ड लगा हुआ था। बक्सा उठाने के दौरान अचानक बिजली का बोर्ड टूट गया और उसमें प्रवाहित करंट बक्से में फैल गयी। देखते ही देखते बक्सा उठा रहे सभी पांच लोग करंट की चपेट में आ गए...