बेगुसराय, अगस्त 16 -- Begusarai News: बछवाड़ा, निज संवाददाता। रुदौली पंचायत के वार्ड संख्या-13 में शनिवार को करंट प्रवाहित विद्युत तार की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी भविष्यचंद्र शर्मा के 40 वर्षीय पुत्र सुनील शर्मा के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि उक्त युवक अपने घर से करीब 700 मीटर दूर खेत में घास काटने गया था। खेत में करंट प्रवाहित बिजली का नंगा तार नीचे लटक रहा था। खेत में घने घास के कारण वह करंट प्रवाहित तार को नहीं देख सका और तार के संपर्क में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: करंट की चपेट में आने से पूर्व प्रधान के बेटे की मौत काफी देर तक उसके घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने जब खोजबीन की तो खेत में करंट प्रवाहित विद्युत तार पर उसका शव पड़ा मिला। उसके पैर व शरी...