Begusarai News: कपड़ा व्यवसायी के लापता होने से परिजन परेशान
बेगुसराय, जुलाई 24 -- Begusarai News: नावकोठी। मुख्यालय पंचायत नावकोठी निवासी कपड़ा व्यवसायी मनीष कुमार गुरुवार सुबह से लापता हैं। उनके अचानक गायब हो जाने से परिजनों में चिंता का माहौल है। पत्नी आरती देवी ने नावकोठी थाने में लिखित सूचना देकर पुलिस से पति की तलाश करने की गुहार लगाई है। आरती देवी ने आवेदन में बताया है कि गुरुवार सुबह मनीष कुमार घर का पिछला दरवाजा खोलकर बिना किसी को बताए निकल गए। शुरुआत में उन्हें लगा कि वे किसी काम से बाहर गए हैं, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया गया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मनीष कुमार की तलाश की जा रही है। पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.