Begusarai News: कटहरिया गांव में घर से हजारों की संपत्ति चोरी
बेगुसराय, अगस्त 27 -- Begusarai News: भगवानपुर। दामोदरपुर पंचायत के कटहरिया गांव में बुधवार की रात चोरों ने घर में घुसकर सोने, चांदी के जेवरात सहित नगदी की चोरी कर ली। इस संबंध में पीड़िता कोमल कुमारी ने बताया कि वह रक्षाबंधन में राखी बांधने मायके गई हुई थी।घर में सास और एक देवर रहता था। देर रात चहारदीवारी फांद कर चोर घर में घुस गया। कमरे में रखे बक्सा का ताला तोड़ कर उसमें रखे 3 भर सोना, 10 भर चांदी के जेवरात और 25 हजार नगद रुपए की चोरी कर ली। बक्सा में रखे ट्रॉली बैग को चोर निकाल कर घर के एक झाड़ी में फेंक दिया। इससे कपड़े की चोरी नहीं हो सकी। पीड़िता ने गुरुवार को थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी है। सूचना पाकर एएसआई अभिषेक रंजन के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.