बेगुसराय, जुलाई 28 -- Begusarai News: खोदावंदपुर,निज संवाददाता। सरकार स्वच्छता अभियान पर जोर दे रही है। शहरी क्षेत्र के अलवे ग्रामीण इलाकों में भी कचरा प्रबंधन की योजना बनाई गई है। इसके लिए पंचायत स्तर पर कचरा प्रसंस्करण भवन बनाया गया है। जहां सूखे एवं गीले कचरों को रखने की व्यवस्था की गई है। गांव के टोलों मुहल्लों से कचरा का उठाव कर उसे कचरा प्रसंस्करण भवन तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। कचरा उठाव के लिए एक निश्चित मानदेय पर स्वच्छताकर्मियों को लगाया गया है। कचरा उठाव के लिए ठेला गाड़ी की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद मेघौल पंचायत में विगत दो वर्षों से कचरा का उठाव नहीं हो रहा है। लोग मुहल्ले में जहां तहाँ कचरा फेंक रहे हैं। कचरा जमा होने से स्थिति बिगड़ रही है। पर्यावरण दूषित हो रहा है। लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इसे देखने वाला क...