बेगुसराय, अक्टूबर 31 -- Begusarai News: बीहट। बरौनी रिफाइनरी के लिए बड़ी कार्गो गाड़ी के पास होने तथा लाइन मेंटेंनेंस वर्क को लेकर आज कई फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बरौनी के विद्युत कार्यपालक अभियंता नटवर लाल गुप्ता तथा जेई केशव कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह दस बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक 33 केवि देवना फीडर बंद रहेगा। सुबह छह बजे से 12 बजे तक 11 केवि पपरौर फीडर, सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक 11 केवि केशावे तथा इंडस्ट्रियल फीडर एवं सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 11 केवि कृष्णा फीडर में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली संबंधी जरूरी कार्य शटडाउन से पूर्व कर लेने की अपील विद्युत अभियंताओं ने उपभोक्ताओं से की है। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...