बेगुसराय, नवम्बर 4 -- नई भुगतान प्रक्रिया और विद्यालयों के कार्य Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सभी विद्यालयों को कंपोजिट ग्रांट और खेल मद की राशि तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के लिए आवंटित राशि निर्गत कर दी गई है। इस बार राशि का भुगतान नई प्रक्रिया के तहत एसएनए स्पर्श और सीएफएमएस-2 के माध्यम से किया जाएगा। इस व्यवस्था को लेकर बुधवार को सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को भौतिक रूप से प्रशिक्षण देकर भुगतान की प्रक्रिया समझाई गई। सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय के सभागार में बीईओ को ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि पहले पीएफएमएस के माध्यम से भुगतान किया जाता था। इसमें संबंधित बैंक खाते में उपलब्ध राशि के आधार पर पेमेंट एडवाइस तैयार कर बैंक को भेजा जाता था और बैंक भुगतान करता था। नई व्यवस्था में पूरी प्रक्रिया ऑ...