बेगुसराय, अक्टूबर 4 -- Begusarai News: लाखो। शहर के सुभाष चौक बाघा रेलवे ओवरब्रिज पर मरे जानवरों के शव फेंके जाने से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। जानवरों के शवों के सड़ने से इलाके में तेज दुर्गंध फैल रही है। बदबू के कारण लोगों का वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। राहगीर नाक पर कपड़ा रखकर गुजरने को मजबूर हैं। लोगों ने इस मामले में नगर निगम से कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...