Begusarai News: ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद हुआ खोया मोबाइल, धारक को सौंपा
बेगुसराय, अक्टूबर 14 -- Begusarai News: बखरी। निज संवाददाता स्थानीय थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई करते हुए खोए हुए मोबाइल को बरामद कर उसके मूल धारक को सौंप दिया। बरामद मोबाइल पंडारक थाना क्षेत्र के पंडारक गांव निवासी राजकुमार दास के पुत्र विकास पासवान का है। विकास पासवान वर्तमान में बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव में रहता हैं। मोबाइल बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे विकास पासवान को सुपुर्द कर दिया। मोबाइल वापस मिलने पर धारक को राहत मिली। पुलिस की इस पहल से लोगों में खुशी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.