बेगुसराय, अक्टूबर 28 -- ऐजनी पंचायत में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की मांग Begusarai News: छौड़ाही, एक संवाददाता। दीपावली से पहले छौड़ाही प्रखंड की ऐजनी पंचायत में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों के कारण ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। पंचायत के विभिन्न वार्डों में बिजली के खंभों पर लगी करीब 75 प्रतिशत स्ट्रीट लाइटें खराब होने से शाम होते ही गलियों और सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। इससे लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर ऐजनी पंचायत के राजोपुर गांव वार्ड संख्या एक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अमिताभ बच्चन पटेल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने की मांग की है।आवेदन में उन्होंने कहा है कि स्ट्रीट लाइटें खराब रहने से ग्रामीणों को रात में आने-जाने में परेशानी होती है। खास...