बेगुसराय, सितम्बर 25 -- Begusarai News: बरौनी। बेगूसराय एसपी मनीष कुमार ने गुरुवार की शाम को फुलवड़िया थाना का सघन निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए। साथ ही पेंडिंग मामले को त्वरित निष्पादन करने व पब्लिक से समन्वय बनाकर अपराध नियंत्रण करने का भी टिप्स बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेवारी बहुत बढ़ गई है। शराबबंदी के बाद से तस्करों पर अंकुश लगाने, अपराध पर अंकुश लगाने के साथ साथ अब सोशल मिडिया पर भी पैनी नजर बनाए रखना उनके लिए महत्वपूर्ण कदम है। ऐसी स्थिति में सूझबूझ से काम करने की जरूरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...