Begusarai News: एसडीओ ने किया अस्पताल का निरीक्षण
बेगुसराय, अगस्त 29 -- Begusarai News: बलिया। नव पदस्थापित एसडीओ अजय कुमार यादव ने शनिवार को बलिया अनुमंडलीय अस्पताल में अचानक औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। अस्पताल में उपस्थित कर्मियों के बीच अफरातफरी मच गयी। एसडीओ ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पूरी पड़ताल की। प्रसव कक्ष से लेकर इमरजेंसी रूम, जांच घर, दवा काउंटर और डॉक्टरों के कमरे तक पहुंचे अनुमंडलाधिकारी ने एक-एक व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार से अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और कमियों की जानकारी ली। एसडीओ ने कहा अस्पताल में कौन-कौन सी सुविधाएं हैं और कहां कमी है, इसकी पूरी रिपोर्ट हमें चाहिए। चिकित्सा प्रभारी ने अस्पताल की समस्याओं को लिखित रूप में सौंपने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.