बेगुसराय, नवम्बर 5 -- Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। अवैध रूप से संचालित अस्पतालों, क्लीनिकों, अल्ट्रासाउंड सेंटरों और जांच घरों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को एसडीओ सन्नी कुमार सौरव के नेतृत्व में जिला स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय पीएचसी की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कुल 11 संस्थानों की जांच की गई। इनमें छह को सील कर दिया गया। वहीं चार संचालकों को आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने के लिए समय दिया गया, जबकि एक संस्थान को भ्रामक विज्ञापन में सुधार करने की हिदायत दी गई। एसडीओ सन्नी कुमार सौरव ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर जिला प्रशासन के निर्देश पर गठित टीम ने यह कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान कामास्थान रोड स्थित जीवन रक्षक क्लीनिक, मां दुर्गा अल्ट्रासाउंड सेंटर, विमला डायग्न...