Begusarai News: एसआईआर के बाद छूटे हुए पात्र नागरिकों के पंजीकरण के लिए एक माह का विशेष अभियान
बेगुसराय, अक्टूबर 8 -- पात्र नागरिकों के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद छूटे हुए पात्र नागरिकों तथा पहली बार मतदाता बनने योग्य युवाओं के पंजीकरण के लिए एक माह का विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदाता पंजीकरण एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है। इसके तहत कोई भी पात्र नागरिक निर्धारित व्यवस्था के अनुसार किसी भी समय अपना नाम निर्वाचक सूची में शामिल कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। अभियान के प्रारंभिक चरण में सभी मतदान केंद्र स्तरीय अधिकारियों द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण से पूर्व की सूची और वर्तमान निर्वाचक सूची का विस्तृत मिलान किया जाएगा। इस प्रक्रिया के जरिए ऐसे मतदाताओं की अलग सूची बनाई जाएगी जिनके नाम पुरानी सूची में दर्ज थे, किंतु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.