बेगुसराय, अगस्त 1 -- Begusarai News: बलिया, एक संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलिया इकाई का पुनर्गठन विवेक बिहार स्थित सभागार में शनिवार को संपन्न हुआ।

नवगठित कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2026-27 के लिए नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। पुनर्गठन बैठक प्रांत मंत्री पुरुषोत्तम कुमार, उत्तर बिहार के विशेष आमंत्रित सदस्य अजीत चौधरी, जिला संयोजक कमल कश्यप और उत्तर बिहार के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दयानिधान गिरि की उपस्थिति में संपन्न हुई। नवगठित कार्यकारिणी सदस्य में नगर अध्यक्ष नीतीश कुमार, नगर उपाध्यक्ष प्रकाश नंदन सिन्हा व फुलेना कुमार, नगर मंत्री श्रीराम, नगर सह मंत्री सुमन कुमार, अमन गुप्ता व मंगलेश कुमार, नगर कोषाध्यक्ष रौशन कुमार, कार्यालय मंत्री मिथिलेश कुमार, मीडिया संयोजक राजीव कुमार व सह संयोजक अमन कुमार बने। स...